डेहरी: गंगौली गांव में महुआ शराब के साथ एक व्यक्ति को किया गया गिरफ्तार, 15 लीटर शराब बरामद
Dehri, Rohtas | Apr 23, 2026 गंगौली गांव में महुआ शराब के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, 15 लीटर शराब बरामद। डालमियानगर थाना पुलिस ने गुरुवार को दोपहर क़रीब 12 बजे गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध महुआ शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। पुलिस को सूचना मिली थी कि थाना क्षेत्र के गंगौली गांव निवासी संतोष सिंह अपने घर में अवैध देशी महुआ चुलाई शराब की बिक्री कर रहा है।