बरेली: बरेली में 'एक लगाओ 80 पाओ' का खेल खत्म, सट्टा खिलाते मुस्तकीम को चौकी प्रभारी जोगी नवादा कुशल पाल ने दबोचा
बरेली के थाना बारादरी क्षेत्र में पुलिस ने अवैध सट्टेबाजी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक युवक को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। पुलिस गश्त के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि बड़े कब्रिस्तान के पास एक युवक पैसों की बाजी लगाकर सट्टा खिला रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी और आरोपी को पकड़ लिया। गिरफ्तार युवक की पहचान मुस्तकीम पुत्र इजहारुद्दीन,