जलेसर: इसौली में ठेकेदार ने सड़क किनारे गैस पाइपलाइन के लिए गहरा गड्ढा खोदकर छोड़ दिया, ग्रामीण और राहगीर परेशान
Jalesar, Etah | Apr 8, 2026 एटा की तहसील जलेसर क्षेत्र अंतर्गत गांव इसौली में मेला वाली मोड पर पिछले एक महीने से गैस पाइपलाइन डालने के लिए ठेकेदार ने सात आठ फीट गहरा गड्ढा खोदकर छोड़ दिया है। जिसके चलते आए दिन बाइक सवार फिसलकर गिर जाते हैं और चोटिल भी हो रहे हैं। इसौली जलेसर मार्ग पर रोजाना बालू और मोरम से भरे दर्जनों ओवर लोड डंपर इसौली होते हुए जलेसर और सिकंदराराऊ के लिए निकलते हैं।