पवई: विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधारोपण की अपील, पवई विधायक प्रहलाद लोधी ने जारी किया वीडियो संदेश
Pawai, Panna | Jun 4, 2026 पन्ना। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर "एक पेड़ मां के नाम" अभियान के तहत पवई विधायक प्रहलाद लोधी ने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक पौधारोपण करने की अपील की है। विधायक ने क्षेत्रवासियों को प्रणाम करते हुए एक वीडियो संदेश जारी किया, जिसे गुरुवार दोपहर 3 बजे साझा किया गया।