शाहपुर पटोरी के आचार्य नरेंद्र देव महाविद्यालय मैदान में जिला फुटबॉल लीग 2025-26 का फाइनल शुक्रवार को पीएफसी समस्तीपुर और स्पोर्ट्स क्लब दलसिंहसराय के बीच खेला जाएगा। दोनों टीमों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए फाइनल में जगह बनाई है। गुरुवार को खेले गए सेमीफाइनल में पीएफसी ने स्कूल ऑफ शॉकर को 5-1 से हराया।