औरैया: तुर्कीपुर गांव में अचेत अवस्था में मिला युवक, डॉक्टर ने किया मृत घोषित, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
कोतवाली औरैया क्षेत्र के तुर्कीपुर-गांव दिबियापुर रोड के समीप खेत में एक व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। खेत पर काम करने पहुंचे लोगों ने जब एक व्यक्ति को अचेत अवस्था में पड़ा देखा तो इसकी सूचना आसपास के ग्रामीणों को दी। मौके पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई, जिसके बाद पुलिस को घटना की सूचना दी गई। सूचना मिलते ही कोतवाली औरैया पुलिस मौके पर पहु