वारासिवनी: आगामी त्योहारों को लेकर शांति समिति की बैठक संपन्न, चौक-चौराहों पर बढ़ेगी गश्त, असामाजिक तत्वों पर रहेगी नज़र
वारासिवनी में आगामी होली व रमजान को शांतिपूर्ण व सौहार्दपूर्ण ढंग से मनाने हेतु वारासिवनी थाना परिसर में बैठक हुई। एसडीओपी अभिषेक चौधरी, तहसीलदार, नगर निरीक्षक, जनप्रतिनिधि व गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। अफवाहों से दूर रहने, संदिग्ध सूचना तुरंत पुलिस को देने व चौक-चौराहों पर गश्त बढ़ाने की बात कही गई। सभी ने शांति से पर्व मनाने का संकल्प लिया।