महोबा के नटर्रा गांव निवासी 55 वर्षीय परमलाल पुत्र दयाराम नामक अधेड़ ने अज्ञात कारणों के चलते जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। हालत बिगड़ने पर परिवार के लोग गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां इमरजेंसी वार्ड में तैनात डॉक्टर ने अधेड़ व्यक्ति का प्राथमिक उपचार कर हालत नाजुक होने पर उसे मेडिकल कॉलेज झांसी रिफर कर दिया है।