कलान: पिपरिया नगला में मानसिक विक्षिप्त युवक ने परिवार के आठ वर्षीय बालक को पानी भरे गड्ढे में डुबोकर मार डाला
मिर्जापुर-शाहजहांपुर। थाना क्षेत्र के ग्राम पिपरिया नगला में एक मानसिक विक्षिप्त युवक ने परिवार के ही गौरव सोमवंशी के आठ वर्षीय पुत्र रोहित को गांव से लगभग तीन किलोमीटर दूर जंगल मे पानी भरे गड्ढे में डुबोकर मार डाला। पुलिस ने आरोपी युवक से ही पानी भरे गड्ढे से बालक का शव गड्ढे से बाहर निकलवाकर आरोपी को हिरासत में ले लिया है।