कलान: उप जिला अधिकारी कलान ने थाना समाधान दिवस पर समस्याएं सुनीं, निराकरण के लिए अधीनस्थों को दिए निर्देश
शाहजहांपुर जनपद थाना परौर में शनिवार को दिन के 10:00 से लेकर 2:00 तक थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिसमे उप जिला अधिकारी कलान चित्रा निर्बाल ने थाना समाधान दिवस पर क्षेत्रीय लोगों की समस्याओं को सुना। जिसमें अधिकतर समस्याएं खेती से संबंधित रहे उन्होंने प्राप्त प्रार्थना पत्र पर शीघ्र कार्रवाई कर निस्तारण के निर्देश दिए। आज 9 शिकायतें प्राप्त हुई