गया टाउन सीडी ब्लॉक: 1 जुलाई से गया के 7 प्रखंडों में शुरू होगी डिग्री की पढ़ाई, डीएम शशांक शुभंकर ने तैयारियों की कि समीक्षा
राज्य सरकार की पहल के तहत गया जिले के डिग्री कॉलेज रहित सात प्रखंडों—अतरी, नीमचक बथानी, कोच, मोहड़ा, बांकेबाजार, डुमरिया और मोहनपुर में 1 जुलाई से डिग्री की पढ़ाई शुरू होगी। इसको लेकर डीएम शशांक शुभंकर ने अधिकारियों, नव-नियुक्त प्राचार्यों और तकनीकी विभागों के साथ तैयारियों की समीक्षा की।