भोरे: कल्याणपुर प्रेमी जोड़े हत्याकांड में फिर आया एक नया मोड़, अब प्रेमिका की मां ने भी दहेज हत्या की दर्ज कराई प्राथमिकी
थाना क्षेत्र के कल्याणपुर में प्रेमी जोड़े हत्याकांड में फिर एक नया मोड़ आया है। पुलिस द्वारा हत्याकांड का खुलासा करने के बाद भी हत्या की गुत्थी सुलझती नजर नहीं आ रही है। पुलिस के हत्याकांड का खुलासा करने के बाद प्रेमी मंटू की मां ने साजिश का आरोप लगाकर हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। अब प्रेमिका की मां ने दहेज हत्या का आरोप लगाकर प्राथमिकी दर्ज कराई है।