भोरे: कल्याणपुर के एक्सीलेंट कोचिंग सेंटर में मैट्रिक व इंटर में बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राएं हुए पुरस्कृत
भोरे प्रखंड क्षेत्र के कल्याणपुर में संचालित एक्सीलेंट कोचिंग सेंटर में सोमवार को सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें मैट्रिक व इंटर की परीक्षा में बेहतर अंक लाने वाले छात्र-छात्राओं को मेडल व मोमेंटो देकर पुरस्कृत किया गया। कोचिंग के संचालक कमलेश शर्मा ने बताया कि 10वीं में 25 और 12वीं में 64 छात्र प्रथम श्रेणी में सफल हुए हैं ।