जशपुर: जशपुर में घर के अंदर बंधे हाथ-पैरों के साथ मिला बुजुर्ग का शव, हत्या की आशंका; कई संदिग्ध हिरासत में: एडिशनल एसपी जशपुर
जशपुर जिले के दुलदुला थाना क्षेत्र के बोडोछापर गांव में एक 60 वर्षीय बुजुर्ग का शव उसके घर के अंदर संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक के हाथ-पैर बंधे हुए मिले हैं, जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है। जशपुर एडिशनल एसपी ने शनिवार की शाम 6 बजे जानकारी दी की घटना की सूचना मिलते ही दुलदुला पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है।