सिमडेगा: संत अन्ना महागिरजाघर में उजाला रविवार पर सैकड़ों बच्चियों का हुआ प्रथम परम प्रसाद
सिमडेगा शहर के संत आना महा गिरजाघर में रविवार को उजाला रविवार के मौके पर सुबह 8:00 बजे सैकड़ो बच्चियों का प्रथम परम प्रसाद संस्कार का आयोजन किया गया। इस मौके पर बिजी फादर इग्नासीयूस टेटे के द्वारा परम प्रसाद दिलाया। मौके पर उन्होंने कहा यह सभी बच्चे ईश्वर के रूप हैं और ईसाई धर्म अनुसार इनका प्रथम संस्कार का आयोजन आज किया गया है।