मदनपुर: 75 साल का इंतजार खत्म, भुईया बिगहा में पहली बार बन रही नाली, ग्रामीणों में खुशी की लहर
मदनपुर प्रखंड के घोड़ाडीहरी पंचायत के ग्राम मुखेता स्थित भुईया बिगहा में आजादी के बाद पहली बार नाली निर्माण कार्य शुरू होने से ग्रामीणों में खुशी का माहौल है। वर्षों से बुनियादी सुविधा के अभाव में यहां के लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। नाली नहीं होने के कारण घरों का गंदा पानी जमा रहता था और लोगों को मजबूरी में गड्ढा बनाकर पानी व अन्य अपशि