हरसूद: वार्ड क्रमांक 12 के रहवासी पीने के पानी, सड़क तथा नाली की समस्या से परेशान
Harsud, Khandwa | Jun 21, 2026 नगर परिषद छनेरा नया हरसूद के वार्ड क्रमांक 12 के रहवासी इन दिनों पीने के पानी, सड़क मार्ग तथा नाली की समस्या से खासे परेशान है। वार्डवासियों का कहना है कि इस समस्या से अनेक बार पार्षद को अवगत कराया, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। इतना ही नहीं इन समस्याओं को लेकर सीएम हेल्पलाइन नंबर पर भी शिकायत दर्ज कराई गई है।