बैरसिया: भोपाल: ऑनलाइन गेम के कारण 14 वर्षीय छात्र ने की आत्महत्या, मंत्री सारंग ने जांच का दिया आश्वासन
भोपाल में ऑनलाइन गेम के चलते 14 वर्षीय छात्र की आत्महत्या, मंत्री सारंग ने जांच का आश्वासन दिया। भोपाल में ऑनलाइन गेम खेलने के कारण 14 वर्षीय छात्र की आत्महत्या के मामले पर भोपाल में बुधवार शाम करीब 5 बजे मंत्री विश्वास सारंग ने कहा सरकार ने घटना का संज्ञान लिया है और हम यह सुनिश्चित करने के लिए आगे की जांच करेंगे कि ऐसे मामले दोबारा न हों।