सैदपुर: वार्ड 3 में मिनी नलकूप निर्माण के लिए खुदाई पर लोगों ने किया विरोध, अस्थाई रास्ता छोड़ने पर बनी बात
सैदपुर नगर स्थित टाउन नेशनल इंटर कॉलेज के पूर्वी छोर पर वार्ड 3 में जलकल विभाग द्वारा मिनी नलकूप (ट्यूबवेल) के लिए जमीन की खुदाई किए जाने पर निषाद बस्ती के लोगों ने वार्ड सभासद कुलदीप निषाद और वार्ड 13 के सभासद सुनील यादव के नेतृत्व में जमकर विरोध प्रदर्शन किया और दशकों पुराने आवागमन के रास्ते को सुरक्षित रखते हुए ही नलकूप निर्माण कराने की माँग की।