बड़ौत: बड़ौत में सांड ने जैन साध्वी को मारी टक्कर, लहूलुहान अवस्था में लोगों ने रेहड़ी पर पहुंचाया अस्पताल, व्यापारियों में रोष
Baraut, Bagpat | Jun 26, 2025 बड़ौत नगर में निराश्रित गोवंशों की समस्या अब गंभीर रूप लेती जा रही है। गुरुवार सुबह जैन स्थानक मंडी के पास नहर पुल क्षेत्र में आवारा सांड ने सड़क पार कर रहीं जैन साध्वी उर्मिला महाराज को जोरदार टक्कर मार दी। साध्वी लहूलुहान होकर सड़क पर गिर पड़ीं और लोगों में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए रेहड़ी पर साध्वी को तत्काल अस्पताल पहुंचाया।