बड़ौत: दाहा गांव में हत्या के प्रयास और धमकी देने के मामले में वांछित 3 बाल अपचारियों के खिलाफ की गई कार्रवाई
Baraut, Bagpat | Jun 26, 2025 थाना दोघट पुलिस ने गुरुवार शाम करीब 4:15 बजे प्रेस नोट के माध्यम से बताया कि 3 जून को थाना दोघट पर कादिर पुत्र नवाब अली निवासी ग्राम दाहा ने सूचना दी कि आरोपी सोमीन पुत्र दीनू उर्फ अपरिदि, आशिफ पुत्र यामीन व 2 बालअपचारियों निवासी दाहा ने उसके साथ लाठी-डंडो से मारपीट की, जिससे वह मौके पर बेहोश हो गया तथा गाली गलौच कर, जान से मारने की धमकी दी।