कांके: झारखंड पुलिस अपराधियों को संरक्षण देकर विदेश भगाती है: अम्बा प्रसाद, पूर्व विधायक
Kanke, Ranchi | Mar 27, 2026 झारखंड में पुलिस पर कांग्रेस की पूर्व विधायक अम्बा प्रसाद ने सवाल उठाया है. उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि झारखंड पुलिस अब सिर्फ दिखावे की रह गई. पुलिस पर सरकार का कंट्रोल नहीं रहा है. राज्य में अपराधियों को संरक्षण देकर भगाने का काम किया जाता है. अपराधी विदेश निकल जाते है और बाद में पुलिस जांच शुरू करती है. यह सब एक सोची समझी साजिश का हिस्सा है. राज्य सरकार की पुलिस पूरी तरह से फेल हो गई