सूरजपुर: गोंड समाज भवन में आयोजित आदिवासी अधिकार शिविर में पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंह देव ने सशक्तिकरण पर जोर दिया
सूरजपुर स्थित गोंड़ समाज भवन में छत्तीसगढ़ आदिवासी कांग्रेस द्वारा आयोजित "आदिवासी अधिकार एवं सशक्तिकरण शिविर" में पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंह देव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने आदिवासी समाज के अधिकारों की रक्षा और उनके समग्र विकास पर जोर देते हुए जागरूकता को सशक्तिकरण की आधारशिला बताया।