परसिया: परासिया को पूर्ण साक्षर करने का लक्ष्य पूर्ण करने दिया प्रशिक्षण,9वी से 12वी के छात्र बनेगें अक्षर साथी, करेंगे साक्षर
जनपद पंचायत परासिया के सभाकक्ष में नव भारत साक्षरता अभियान के संदर्भ में विकासखण्ड स्तरीय प्रशिक्षण का आयोजन बुधवार को दो बजे किया गया। परासिया के विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी श्रीराम धुर्वे, बीआरसी श्याम कुमार गुन्हेरें की उपस्थिति में विकास खण्ड समन्वयक राजेश धुर्वे, विजेन्द्र राठौर के द्वारा प्रशिक्षण दिया गया।