जखनिया: जखनिया में सम्पूर्ण समाधान दिवस में डीएम-एसपी की मौजूदगी में 151 में से 11 शिकायतों का मौके पर हुआ निस्तारण
गाजीपुर में शनिवार को जन समस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। तहसील जखनियां में जिलाधिकारी अविनाश कुमार की अध्यक्षता और पुलिस अधीक्षक डॉ. ईरज राजा की मौजूदगी में कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस दौरान जखनियां तहसील में कुल 151 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 11 का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया।