शामली: हथछोया निवासी महिला के साथ मारपीट और गाली-गलौज के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार
Shamli, Shamli | May 31, 2026 रविवार की दोपहर 3 बजे शामली के झिंझाना थाने से पुलिस ने बताया कि 26 मार्च को गांव हथछोया निवासी रजिया तोमर नाम की महिला ने गाली गलौज और मारपीट के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने बताया कि इस मामले में हथछोया गांव निवासी कौशर और उमरदीन नाम के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।