शहर के विजयनगर चौक के समीप सोमवार की दोपहर 12 बजे लकड़ी काटने के दौरान एक युवक को बिजली करंट लग गया सदर अस्पताल में भर्ती कराया,जहां उसका प्राथमिक उपचार किया गया। जानकारी के अनुसार मेहरपुर गांव निवासी देवानंद कुमार विजयनगर चौक के समीप एक घर में मशीन से लकड़ी काट रहा था। इस दौरान वह विद्दुत प्रवाहित तार को पकड़ लिया, जिससे उसे बिजली का जोरदार करंट लगा।