दरभंगा: दरभंगा जिलाधिकारी ने दिल्ली मोड़ स्थित बस स्टैंड पर चल रहे कार्यों का लिए जायजा, दिए कई दिशा निर्देश
दरभंगा जिलाधिकारी कौशल कुमार के द्वारा दिल्ली मोड़ बस स्टैंड पर चल रहे नव निर्माण एवं विकास कार्यों का विस्तृत निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान बस स्टैंड परिसर में चल रहे विभिन्न कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। यह जानकारी मंगलवार की शाम 5:00 बजे प्रेस रिलीज जारी कर दी गई।