सुसनेर: सूर्य की पहली किरण के साथ सुसनेर पुलिस थाने में झंडा वंदन कर की गई गणतंत्र दिवस पर्व की शुरुआत
आज शुक्रवार को सुबह 7:00 बजे सूर्य की पहली किरण के साथ सुसनेर में सोयत रोड स्थित पुलिस थाने पर 75वें गणतंत्र दिवस पर्व की शुरुआत की गई यहां पर थाना प्रभारी अनिल कुमार मालवीय ने परंपरा और अनुसार झंडा वंदन किया और तिरंगे को सलामी दी। उसके बाद पुलिस जवानों के गार्ड ऑफर दिया एवं उसके पश्चात राष्ट्रीय गान हुआ। इस अवसर पर थाने के पुलिसकर्मी भी मौजूद रहे।