धमतरी: जिले में 6 हजार महिलाओं के नाम में गलती, ई-केवाईसी न होने पर बंद होगी महतारी वंदन की राशि
महतारी वंदन योजना का लाभ लेने के लिए ई-केवाईसी की अंतिम तिथि 30 जून है। जिले की 2 लाख 27 हजार 183 महिलाओं में से 26,457 की ई-केवाईसी बाकी है। 6 हजार महिलाओं के नाम-सरनेम में गलती है, जबकि 4 हजार के नाम सुधार बाकी हैं। वही ई-केवाईसी नहीं होने पर 30 जून के बाद राशि बंद हो जाएगी। तो दूसरी ओर 242 बुजुर्ग महिलाओं के हाथ की लकीरें मिटने से केवाईसी नहीं हो पा रही।