सोलन: धर्मपुर पुलिस ने एक मामले में भारतीय सेना के लेफ्टिनेंट कर्नल अभय पिसाल को गिरफ्तार किया, आगामी जांच जारी
Solan, Solan | Oct 1, 2025 भारतीय सेना के लेफ्टिनेंट कर्नल अभय पिसाल को धर्मपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उनपर जाली पहचान दस्तावेज बनाने और बिना लाइसेंस के हथियार रखने का आरोप है। अभय ने अपनी तस्वीर के साथ ताहिर मुस्तफा के नाम से जाली पहचान दस्तावेज तैयार किए हैं। उनके पास से 12 बोर की बिना लाइसेंस की बंदूक बरामद हुई है जिस पर कोई कंपनी का मार्का या गन का नम्बर नही है।