सोलन: सोलन में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस
Solan, Solan | Oct 1, 2025 सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग सोलन द्वारा आज यहां अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता हिमाचल प्रदेश अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति विकास निगम के तहसीलदार मुल्तान सिंह बनियाल ने की। उन्होंने कहा कि वृद्धजन हमें सही राह दिखाते हैं हमें उन्हें बोझ नहीं, बल्कि प्रेरणा स्रोत मानना चाहिए।