सोलन: शहर के ऐतिहासिक ठोड़ो मैदान में कल धूमधाम से मनाया जाएगा दशहरा पर्व, मेयर उषा शर्मा ने दी जानकारी
Solan, Solan | Oct 1, 2025 सोलन के ऐतिहासिक ठोड़ो मैदान में कल दशहरा पर्व मनाया जाएगा इसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। वहीं रावण कुंभकरण और मेघनाथ के पुतले भी बनकर तैयार हो चुके हैं। नगर निगम सोलन की मेयर उषा शर्मा ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी दशहरा पर्व धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। उन्होंने इस दौरान हिमाचल में त्रासदी से प्रभावित परिवारों के प्रति संवेदना भी प्रकट की।