ओंकारेश्वर को ममलेश्वर से जोड़ने वाला ऐतिहासिक झूला पुल मंगलवार देर रात लोडिंग तार की एक महत्वपूर्ण कड़ी (लिंक) टूटने के बाद एहतियातन बंद कर दिया गया है। सुरक्षा कारणों से प्रशासन ने पुल के दोनों ओर अस्थायी ताला लगाकर आमजन और श्रद्धालुओं के आवागमन पर रोक लगा दी है।