बांका: एसपी की क्राइम मीटिंग में अपराध नियंत्रण पर सख्त निर्देश, त्वरित जांच पर जोर
Banka, Banka | Jul 6, 2026 समाहरणालय सभागार में सोमवार की दोपहर दो बजे एसपी अमितेश कुमार की अध्यक्षता में जिला स्तरीय क्राइम मीटिंग का आयोजन किया गया। इस बैठक में जिले के सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, थानाध्यक्ष, साइबर अंचल निरीक्षक सहित विभिन्न शाखाओं के प्रभारी उपस्थित रहे। बैठक का मुख्य उद्देश्य जिले में कानून-व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा, अपराध नियंत्रण की रणनीति तैयार करना।