नारायणपुर: नारायणपुर में विकसित ग्राम पंचायत प्लान बनाने के लिए जिला स्तर पर प्रशिक्षण सम्पन्न
कलेक्टर नम्रता जैन की अध्यक्षता में आयोजित जिला स्तरीय प्रशिक्षण में ग्राम पंचायतों को स्थानीय जरूरतों और संसाधनों के आधार पर विकास कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए गए। जल संरक्षण, आजीविका संवर्धन, आधारभूत संरचना और समावेशी विकास को प्राथमिकता दी जाएगी।