मुज़फ्फरनगर: लखनऊ अग्निकांड के बाद मुजफ्फरनगर में बड़ा एक्शन, बेसमेंट में चल रही लाइब्रेरी और कोचिंग पर गिरी गाज, 2 कोचिंग सेंटर सील
लखनऊ अग्निकांड के बाद मुजफ्फरनगर प्रशासन ने फायर विभाग व एमडीए के साथ संयुक्त अभियान चलाकर कोचिंग सेंटरों,लाइब्रेरी और अन्य संस्थानों की जांच शुरू कर दी है। सुरक्षा मानकों में खामियां मिलने पर 2 कोचिंग सेंटर और एक डॉरमेट्री को सील कर दिया गया,जबकि कई संस्थानों को नोटिस जारी किए गए हैं।अधिकारियों का कहना है कि बिना फायर एनओसी और आवश्यक अनुमति पर कार्रवाई होगी