अनूपपुर: अनूपपुर-चचाई मार्ग पर चंदास नदी के किनारे भाजपा कार्यालय भवन का विधिवत भूमिपूजन
भाजपा के 47वें स्थापना दिवस के अवसर पर सोमवार को अनूपपुर-चचाई मार्ग स्थित चंदास नदी के किनारे भाजपा कार्यालय भवन का विधिवत भूमिपूजन किया गया। इस मौके पर मध्यप्रदेश के 18 जिलों में एक साथ भाजपा कार्यालय भवनों के भूमिपूजन कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम के दौरान अनूपपुर के कार्यकर्ताओं ने नर्मदापुरम स्थित भाजपा कार्यालय से वर्चुअल माध्यम से सुना गया ।