मेहदावल: पीआरवी 6005 की तत्परता से बभनी के पास सड़क हादसे में घायल तीन लोगों को मिला त्वरित उपचार
संतकबीरनगर। बेलहरकला थाना क्षेत्र के बभनी इलाके में दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने टक्कर हो जाने से तीन लोग घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पीआरवी 6005 ने मौके पर पहुंचकर त्वरित कार्रवाई करते हुए घायलों को अस्पताल भिजवाया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, कॉलर सूरज द्वारा पीआरवी को सूचना दी गई कि बाइक से बाइक की टक्कर में तीन लोग घायल हो गए हैं। घायलों में अहमद