शामली: शामली कोतवाली पुलिस ने नाबालिग लड़की के अपहरण के मामले में हरियाणा के 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार
Shamli, Shamli | Jul 4, 2026 शनिवार की शाम 5 बजे शामली कोतवाली पुलिस ने बताया कि थानाक्षेत्र में एक नाबालिग लड़की के अपहरण की वारदात प्रकाश में आई थी। परिजनों की शिकायत केस दर्ज किया गया था। पुलिस ने बताया कि नाबालिग के अपहरण की वारदात में वांछित हरियाणा राज्य निवासी विकास ठाकुर और राजू नाम के 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।