होशंगाबाद नगर: रूटीन हेल्थ चेकअप के लिए संभागीय पशु चिकित्सालय नर्मदापुरम पहुंचा एंटी-पोचिंग डॉग अपोलो
सतपुड़ा टाइगर रिजर्व में वन्यजीवों की सुरक्षा और एंटी-पोचिंग ऑपरेशन में तैनात प्रशिक्षित बेल्जियन मैलिनोइस डॉग 'अपोलो' का शनिवार को नर्मदापुरम के संभागीय पशु चिकित्सालय में रूटीन हेल्थ चेकअप कराया गया। जांच में वह पूरी तरह स्वस्थ पाया गया। वन विभाग के अनुसार अपोलो को अवैध शिकार और वन्यजीव तस्करी की रोकथाम के लिए प्रशिक्षित किया गया है।