कोल: सपा छात्र सभा ने NEET परीक्षा में धांधली का आरोप लगाकर कलेक्ट्रेट में किया प्रदर्शन, परीक्षा रद्द करने की मांग
Koil, Aligarh | Jun 10, 2024 सपा छात्र सभा के द्वारा नीट की परीक्षा में धांधली का आरोप लगाया गया है। नीट परीक्षा में धांधली का आरोप लगाकर आज सपा छात्र सभा ने कलेक्ट्रेट में हाथों में तख्तियां लेकर प्रदर्शन किया है। इस दौरान सपा छात्र सभा ने राज्यपाल को संबोधित एक ज्ञापन एसीएम विनीत कुमार को सौंपा है और नीट की परीक्षा रद्द कराये जाने की मांग की है।