कोल: बन्नादेवी थाना पुलिस टीम ने एक शातिर अभियुक्त को किया गिरफ्तार
Koil, Aligarh | Jun 2, 2025 आपको बतादे अलीगढ़ पुलिस ने एक शातिर अपराधी गौरव ठाकुर को गिरफ्तार किया है, जिसके पास से एक अवैध देशी तमंचा 12 बोर और एक कारतूस 12 बोर बरामद हुआ है। यह गिरफ्तारी नुमाइश ग्राउंड में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई। पुलिस ने इस संबंध में थाना बन्नादेवी में मुकदमा अपराध संख्या 388/2025 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत किया है।