बिलग्राम: सांडी कृषि बीज भंडार पर मक्का-धान बीज पर 50% छूट, कई बीज मुफ्त में मिलेंगे
Bilgram, Hardoi | May 23, 2026 हरदोई के सांडी ब्लॉक स्थित राजकीय कृषि बीज भंडार पर किसानों के लिए मक्का,धान समेत कई फसलों के बीज उपलब्ध कराए जा रहे हैं। बीज भंडार प्रभारी संजीव कुमार ने बताया कि मक्का और धान के बीज पर किसानों को 50 प्रतिशत तक की छूट दी जा रही है।