पूरनपुर: धनाराघाट रोड पर तेज रफ्तार कार की टक्कर से युवक गंभीर रूप से घायल, रिपोर्ट दर्ज
पूरनपुर। धनाराघाट रोड स्थित कारगिल पेट्रोल पंप के पास तेज रफ्तार से आ रही एक कार की टक्कर से पैदल जा रहा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना 29 जून की बताई गई है। पीड़ित के पिता ने कोतवाली में दी तहरीर में आरोप लगाया कि कार संख्या यूपी 26 डब्ल्यू 6442 के चालक ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में वीर गुप्ता गंभीर घायल।