कांके: मोरहाबादी मैदान में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने बच्चों के साथ किया योगाभ्यास
Kanke, Ranchi | Jun 21, 2026 मोरहाबादी मैदान में रविवार सुबह करीब सात बजे अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने बच्चों के साथ योगाभ्यास किया। इस मौके पर नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है, जो शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने का माध्यम है।