खिरकिया: गेहूं खरीदी पर हरदा में सियासी संग्राम, कांग्रेस का भाजपा पर हमला, कहा- किसान परेशान और नेता कर रहे बयानबाजी
कांग्रेस जिला अध्यक्ष मोहन सांई ने भाजपा प्रदेश प्रवक्ता और पूर्व विधायक संजय शाह पर किसानों को लेकर बड़ा हमला बोला है। आज 7 मई शाम 7 बजे मोहन सांई ने कहा कि जिले के कई वेयरहाउसों पर किसान पिछले 10 दिनों से परेशान हैं, लेकिन भाजपा नेता सिर्फ बयानबाजी में लगे हुए हैं।