कुशलगढ़: कुशलगढ़ में 45 फीट के रावण का होगा दहन! आंखों में चमकेगी रोशनी, मुंह से निकलेगा धुआं; आतिशबाजी बढ़ाएगी रोमांच
विजयादशमी पर्व को लेकर कुशलगढ़ नगर में उत्साह का माहौल है। नगर पालिका की ओर से प्रतिवर्ष की परंपरा के अनुसार इस बार भी चंद्रशेखर आजाद मैदान में भव्य दशहरा उत्सव आयोजित किया जाएगा। इस बार 45 फीट ऊंचे रावण के पुतले का दहन, रंग-बिरंगी आतिशबाजी और भगवान श्रीराम, लक्ष्मण एवं हनुमानजी की भव्य शोभायात्रा मुख्य आकर्षण रहेंगे। रावण का पुतला तैयार कर रहे ठेकेदार कमल