मेरठ: मेरठ सरधना से समाजवादी पार्टी के विधायक अतुल प्रधान ने विधानसभा में जंजीरे पहनकर किया प्रदर्शन
Meerut, Meerut | Feb 18, 2025 मेरठ के शास्त्री नगर के रहने वाले सरधना सीट से विधायक अतुल प्रधान ने मंगलवार को विधानसभा में अमेरिका के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए जंजीर पहनकर अपना विरोध जताया है उन्होंने कहा कि एक तरफ देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी डोनाल्ड ट्रंप के गले मिलते हैं और दोस्ती का दावा करते हैं दूसरी तरफ भारतीयों के साथ अमेरिका द्वारा दुर्व्यवहार किया जा रहा है।