अनूपपुर: एकलव्य विद्यालय में 20 अप्रैल को आयोजित होगा जिला स्तरीय "नारी शक्ति वंदन" कार्यक्रम
मध्य प्रदेश शासन के निर्देशानुसार नारी शक्ति की गरिमा और उनके अधिकारों के प्रति जन-जागरूकता लाने के उद्देश्य से जिले भर में 10 अप्रैल से 25 अप्रैल तक "नारी शक्ति वंदन" पखवाडा हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। इसी अनुक्रम में 20 अप्रैल 2026 को अनूपपुर के एकलव्य आवासीय विद्यालय के ऑडिटोरियम में जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।